बिहार में रेल हादसे के बाद ट्रेनों पर बड़ा असर, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
यह हादसा जसीडीह–झाझा रेलखंड के पास हुआ, जहां एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की बात सामने आई। इसके बाद इस रूट पर ट्रैक को नुकसान पहुंचा, जिससे पटना, हावड़ा, दिल्ली और कोलकाता को जोड़ने वाली कई अहम ट्रेनें प्रभावित हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया गया।
इसे भी पढ़ें:
कई ट्रेनें रद्द
रेलवे द्वारा रद्द की गई 14 ट्रेनों में एक्सप्रेस के साथ-साथ कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बदले गए ट्रेनों के रूट
हादसे के कारण 53 से ज्यादा ट्रेनों का रूट बदला गया है। इन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है, जिससे यात्रा में देरी होना तय माना जा रहा है। कई यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर जांच लें। आप IRCTC वेबसाइट या ऐप से जानकारी प्राप्त करें और स्टेशन पहुंचकर रेलवे कर्मियों से भी पुष्टि कर लें।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा। फिलहाल यात्रियों को सावधानी बरतने और रेलवे की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।
